फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kabaddi star Ajay Thakur awarded with the Padma Shri award

कबड्डी स्टार अजय ठाकुर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

Mon, 11 Mar 2019 07:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi star Ajay Thakur awarded with the Padma Shri award
अजय ठाकुर

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं भारतीय टीम के कप्तान डीएसपी अजय ठाकुर को सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने देश के चौथे बड़े पद्मश्री सम्मान से नवाजा। अजय ठाकुर मंगलवार को नालागढ़ पहुंचेंगे जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


स्वागत समारोह के बाद अजय ठाकुर अपने पैतृक गांव दभोटा जाएंगे। इधर, सम्मान मिलने से लोगों में खुशी की लहर है। अजय ठाकुर को दिल्ली में समारोह में पद्मश्री से नवाजा गया है। अजय ठाकुर को इस वर्ष प्रदेश सरकार से परशुराम अवार्ड मिला है। 
विज्ञापन


सोमवार को उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। देश का यह चौथा बड़ा सम्मान है। प्रो-कबड्डी लीग से सुर्खियों में आए अजय ठाकुर आज देश के टॉप के कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं। अजय ठाकुर प्रो-कबड्डी लीग में तमिल थलाईवाल के अलावा टीम इंडिया के कप्तान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएन सोशल वेलफेयर सोसायटी स्पोर्ट्स विंग के प्रधान छोटू राम चंदेल और सोसायटी के उपाध्यक्ष वरुण नेगी ने बताया कि अजय ठाकुर का नालागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

अप्रैल में परिणय सूत्र में बंधेंगे अजय

Kabaddi star Ajay Thakur awarded with the Padma Shri award
पद्मश्री अवार्डी खिलाड़ी

अजय ठाकुर को प्रदेश सरकार ने डीएसपी का पद दिया है। मधुबन में उनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। बिलासपुर जिले में वे पदभार संभालेंगे। इसी साल अप्रैल माह में वे परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। अजय ठाकुर ने कहा कि सम्मान पाकर वे गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके प्रशंसकों ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। 

तीन-चार साल और खेलेंगे, फिर अकादमी खोलेंगे
उन्होंने कहा कि वे कबड्डी में तीन या चार साल और खेलेंगे। इसके बाद दभोटा में ही अकादमी चलाएंगे। प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए यहां हर सुविधा प्रदान की जाएगी। ताकि, खिलाड़ी हिमाचल का नाम चमका सकें। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर स्पोर्ट्स कांपलेक्स होना चाहिए, जहां सूबे के खिलाड़ियों को तराशा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed