फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   junior under 14 basketball championship in paddal ground mandi himachal pradesh

सोलन ने सनावर, बिलासपुर ने कांगड़ा की टीम को कराया

Mon, 12 Aug 2019 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
junior under 14 basketball championship in paddal ground mandi himachal pradesh
फाइल फोटो

पड्डल मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय जूनियर अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ चेयरमैन जिला बास्केटबाल संघ नितिन गुप्ता ने किया। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के पहले मैच में सोलन ने सनावर स्कूल को 20-9 से पराजित किया।

विज्ञापन


बिलासपुर ने कांगड़ा को 30-25 से हराया। एक अन्य मैच सनावर और कांगड़ा के बीच खेला गया। इसमें कांगड़ा ने सनावर को 35-20 से पराजित किया। दिन के अंतिम मैच में सोलन ने बिलासपुर को 36-25 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


लड़कों के पहले मैच में सोलन ने मंडी को 30-24 से हराया। शिमला ने बिलासपुर को 42-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सिरमौर ने हमीरपुर को 35-28 से पराजित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 15 टीमों के 200 जूनियर लड़के-लड़कियां भाग ले रहे हैं। इस मौके  पर अजय सूद, केआर गर्ग, अशोक कुमार, राजकुमार राणा, सुरेंद्र, राज, सतिंद्र शर्मा, कमलेश ठाकुर, सुनील और रीता देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed