{"_id":"5d9dfc918ebc3e015105ca1c","slug":"jitendra-unfit-before-semifinal-match-himachal-get-bronze","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जितेंद्र अनफिट, हिमाचल को कांस्य","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जितेंद्र अनफिट, हिमाचल को कांस्य
Wed, 09 Oct 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Oct 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिमाचल की झोली में एकमात्र कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में पहुंचे जितेंद्र सिंह ने चोटिल होने की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के सुनील चौहान से भिड़ते हुए जितेंद्र की आंख में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को मैच से पहले जितेंद्र ठाकुर को अनफिट घोषित कर दिया गया और उन्हें कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा। छठे दिन 19 मुकाबले खेले गए। अर्जुन अवार्ड विजेता मुक्केबाज शिव थापा ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
दिन की शुरुआत रेलवे के विनोद तंवर (46-49 किग्रा) और सर्विसेज के सोनू ढुल्ल के शानदार मुकाबले से हुई। तंवर ने ढुल्ल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महाराष्ट्र के अजय पेंडोर ने भी दमन और दीयू के कृष्णवीर सिंह को कड़ी टक्कर दी और जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रेलवे के एक अन्य बॉक्सर आशीष इंशा ने बंगाल के मंजीत कुमार को हराया। रोहित रोकास (75 किग्रा) ने ऑल इंडिया पुलिस के रोहित को हराया। सचिन रेलवे ने पंजाब के सागर चंद पर 5-0 से बाजी जीती।
वरिंदर सिंह रेलवे ने पंजाब के विजय कुमार को 5-0 से हराया। आकाश (63 किग्रा) ने रेलवे के अंकुश दहिया के साथ 3- 2 से कड़े मुकाबले के बाद बाउट जीती। सचिन कुमार ने दिल्ली के राहुल को 5-0 से हराया।
अंतराराष्ट्रीय मुक्केबाज नमन तनवर ने उत्तराखंड के कपिल पोखरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अर्जुन अवार्ड विजेता असम के शिव थापा (63 किग्रा) ने आसानी से उत्तर प्रदेश के अभिषेक यादव को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अखिल भारतीय पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमोद कुमार को गुजरात के जयेश देसाई के खिलाफ 3-2 से मिली। इसके अलावा, हरियाणा के अंकित खटाना (75 किग्रा) ने भी चंडीगढ़ के पंकज चौहान को हराया। पंजाब के अर्शदीप सिंह ने महाराष्ट्र के सौरभ लिनेकर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।