फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university organized inter district sports championship in jammu

जम्मू: 800 मीटर में शामिनी ने बाजी मारी, अंतर जिला एथलेटिक मीट में युवाओं ने दम दिखाया

Mon, 03 Dec 2018 08:17 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 03 Dec 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
jammu university organized inter district sports championship in jammu
एथलेटिक मीट - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर हुई अंतर जिला संभाग स्तरीय लड़कियों के एथलेटिक मीट के 800 मीटर दौड़ में जिला जम्मू की शामिनी देवी ने सबको पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। एथलेटिक मीट में लड़कों के साथ लड़कियों ने भी ट्रैक पर दम दिखाया। लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कठुआ की सलीमा ने सबको शिकस्त देकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जिला जम्मू के शुभम कुमार सिंह ने सबको मात देकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। लड़कों के अंडर 19 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जिला सांबा के मोहम्मद मुनीर ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में जिला जम्मू की रुबी अख्तर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन


लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग के लांग जंप में जिला जम्मू के सागर सिंह, अंडर 17 आयु वर्ग में जिला जम्मू के जय भारत और अंडर 19 आयु वर्ग में जिला जम्मू के रोशा सिंह ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पहला स्थान अपनी झोली में डाला। लड़कों के अंडर 19 आयु वर्ग के 400 मीटर रिले दौड़ में जिला जम्मू के रंदीप सिंह, रोहित कुमार, प्रकुल और विवेक शर्मा ने बाजी मारी। अंडर 17 आयु वर्ग में जिला जम्मू के मंदीप सिंह, शुभम कुमार सिंह, मोहम्मद आकिब, संदीप डोगरा ने सबको मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग की रिले दौड़ में सांबा की प्रीति, शोभा, विशाली शर्मा और विशाली राजपूत की टीम ने बाजी मारी। लड़कों के अंडर 17 आयु वर्ग के जैवलियन थ्रो में जम्मू जिला के इरफान चौधरी, अंडर 19 आयु वर्ग में जम्मू जिला के राहुल सिंह ने जीत दर्ज की। लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग के जैवलियन थ्रो में कठुआ की हसन बानो और अंडर 19 आयु वर्ग के रशमी देवी ने सबको मात दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed