फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu suresh raina and uttar pradesh ranji cricket team reaches jammu to play its match

रणजी मैच के लिए जम्मू पहंचे सुरेश रैना और यूपी की टीम, डीजीपी से की मुलाकात

Tue, 04 Dec 2018 09:18 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 04 Dec 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
jammu suresh raina and uttar pradesh ranji cricket team reaches jammu to play its match
सुरेश रैना पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू में डीजीपी दिलबाग सिंह से रूबरू हुए - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना मंगलवार को पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू में डीजीपी दिलबाग सिंह सहित अन्य अफसरों से रूबरू हुए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ क्रिकेट के अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन


डीजीपी ने पुलिस हेडक्वार्टर पर आने के लिए रैना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यूथ इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत राज्य में स्टार क्रिकेटरों को लाया जाएगा, जो स्थानीय युवाओं की ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस खेलों को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय कदम उठा रही है। 
विज्ञापन


युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एडीजीपी हेडक्वार्टर एजी मीर, आईजीपी पर्सनल जेपी सिंह, आईजीपी हेडक्वार्टर आनंद जैन, एआईजी मुबस्सर लतीफी, एआईजी मनोज कुमार पंडित मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेटर रैना जम्मू में यूपी रणजी टीम के साथ आए हैं। जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर 6 दिसंबर को शुरू हो रहे चार दिवसीय रणजी ट्राफी मुकाबले में यूपी बनाम जेएंडके के बीच मुकाबला होगा। इसमें रैना भी खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed