फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu ranji match between orissa cricket team and jammu kashmir cricket team

रणजी ट्राफी: ओडीशा बनाम जम्मू-कश्मीर मुकाबला 22 से, यूपी से मिली करारी हार से लेंगे सीख

Sun, 09 Dec 2018 09:15 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
jammu ranji match between orissa cricket team and jammu kashmir cricket team
- फोटो : अमर उजाला
रणजी ट्राफी में मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम को यूपी से मिली करारी हार के बाद अब चंद दिनों में ओडीशा से मुकाबला खेलना है। ऐसे में टीम ने अगले मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज में ही 22 दिसंबर को राउंड 7 में जेएंडके बनाम ओडीशा की टीमों के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर सितारों से सजी यूपी की टीम के आगे जम्मू कश्मीर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में यूपी की टीम का दबदबा रहा था। हार से राज्य की टीम का मनोबल तो गिरा है, लेकिन इसके बावजूद टीम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास में जुट गई है। 
विज्ञापन


22 दिसंबर को जेएंडके बनाम ओडीशा की टीमों के मध्य मैच के बाद सात जनवरी 2019 को जीजीएम साइंस कालेज में ही राउंड 9 में जेएंडके बनाम झारखंड मैच भी जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले मैच के लिए राज्य की टीम को परवेज रसूल के अलावा अन्य क्रिकेटरों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। जम्मू में ओडीशा और झारखंड से होने वाले आगामी मैचों में राज्य की टीम का प्रदर्शन रणजी ट्राफी में उसके भविष्य को तय करने में भी अहम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed