फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jalandhar became volleyball champion after defeated Amargarh

अमरगढ़ को पराजित कर जालंधर बना वॉलीबाल चैंपियन

Tue, 23 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरा (कांगड़ा) Updated Tue, 23 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Jalandhar became volleyball champion after defeated Amargarh

जयसिंहपुर उपमंडल के जालग में पहली राज्य स्तरीय अमर शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता जालंधर ने अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में जालंधर की टीम ने अमरगढ़ टीम को 3-1 से हराया।

विज्ञापन


मैन ऑफ द टूर्नामेंट मनजोत और कमल प्रतियोगिता के बेस्ट अटैकर बने। सोमवार को समापन समारोह में राजपूत कल्याण ट्रस्ट के राज्य अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन


साथ ही शहीद की पत्नी संसारो देवी, वयोवृद्ध कर्म सिंह, मेधावी छात्रों सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले कुलदीप ठाकुर ने शहीद मोहन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jalandhar became volleyball champion after defeated Amargarh

ठाकुर ने खेल आयोजन कमेटी को 51 हजार रुपये और विभिन्न महिला मंडलों को 21 हजार रुपये दिए। वहीं हिमाचल पुलिस के मुख्य आरक्षी मनोज ठाकुर की कविताओं ने मनोरंजन के साथ युवाओं और खिलाड़ियों में खूब जोश भरा।

यूथ स्पोर्ट्स क्लब जालग के अध्यक्ष ओम प्रकाश धीमान ने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं एक अच्छा माध्यम हैं। 

इस मौके पर डीएसपी जयसिंहपुर विकास धीमान, आरएम राजकुमार, रितु धीमान, कमेटी अध्यक्ष राकेश पटियाल, समाजसेवी संजय शर्मा, युद्धवीर, नमन सूद, पैरामिलिट्री प्रदेश सलाहकार

राजकुमार, एमएल ठाकुर, हरबंस, केवल किशोर, कमेर सिंह, निरंजन मन्हास, पूर्व प्रधान सिरमौर कटोच, अशोक, रखवाल, सविता, पटियाल, नीशू, सुनील, मेहर चंद कटोच और स्वरूप धीमान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed