{"_id":"5cea45b1bdec22071d1bf99f","slug":"jaipur-pink-panthers-team-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला पहुंचे अभिषेक के जयपुर पिंक पैंथर्स, 20 दिन टीम बहाएगी पसीना","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
धर्मशाला पहुंचे अभिषेक के जयपुर पिंक पैंथर्स, 20 दिन टीम बहाएगी पसीना
Sun, 26 May 2019 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 May 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जयपुर पिंक पैंथर्स टीम प्रो कबड्डी सीजन-सात से पहले धौलाधार के आंचल में अभ्यास करेगी। शनिवार को दीपक निवास हुड्डा की अगुवाई में टीम के सदस्य धर्मशाला पहुंचे। जयपुर पिंक पैंथर्स टीम 15 जून तक धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक और एचपीसीए के इंडोर स्टेडियम में पसीना बहाएगी।
विज्ञापन
पिंक पैंथर्स सुबह-शाम दो घंटे सिंथेटिक ट्रैक के अलावा एचपीसीए के इंडोर में अभ्यास करेंगे। धर्मशाला को पहली बार प्रो कबड्डी लीग में खेल रही टीम ने चुना है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां का अनुकूल मौसम बताया जा रहा है। अकसर प्रो-कबड्डी के सीजन सितंबर और अक्तूबर महीने के बाद ही होते थे।
विज्ञापन
इसके चलते टीमें देश के दूसरे स्थानों पर ही अभ्यास करती थीं, लेकिन इस बार 19 जुलाई से प्रो कबड्डी सीजन-सात शुरू हो रहा है। ऐसे में धर्मशाला भी अभ्यास के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स ने चुना है। जयपुर पिंक पैंथर्स 2014 में प्रो-कबड्डी लीग के पहले सीजन के विजेता रही है।
विज्ञापन
जयपुर पिंक पैंथर्स में ऑलरांउडर दीपक निवास हुड्डा के अलावा रेडर में अजिंक्य पवार, गुमान सिंह, लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, निलेश सालुंके, सुशील गुलिया, डिफेंडर में पवन टीआर, अमित हुड्डा, कर्मवीर, संदीप ढुल, विशाल लाठैर, संथापना सेल्वम, ऑलराउंडर डॉग किम, नितिन रावल शामिल हैं। टीम के कोच श्रीनिवास रेड्डी हैं।