फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter zone sports meet organissed by armed forces in Jammu

जम्मू: क्रास कंट्री में आर्म्ड-ए ने मारी बाजी, अंतर जोन स्पोर्ट्स मीट में जवानों ने जीते पदक

Sun, 06 Jan 2019 02:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 06 Jan 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
inter zone sports meet organissed by armed forces in Jammu
inter zone sports meet - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में आयोजित अंतर जोन स्पोर्ट्स मीट के एथलेटिक 10 किलोमीटर क्रास कंट्री टीम (पुरुष) स्पर्धा में आर्म्ड-ए ने सबको पछाड़कर बाजी मारी। टीम में बरकत अली, नरेश सिंह, संदीप कुमार और मंजूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर आर्म्ड-बी में राकेश सिंह, मो. गनी. राजेश कुमार, प्रवीण कुमार और तीसरे स्थान पर जम्मू जोन की टीम में राम राज, प्रवीण कुमार, भूषण शर्मा और ताज मोहम्मद शामिल रहे। इसके अलावा अन्य स्पर्धाओं में भी जवानों ने पदक बटोरे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स 10 किलोमीटर क्रास कंट्री टीम (पुरुष) के व्यक्तिगत मुकाबले में जम्मू जोन के रामराज ने सबको पछाड़कर बाजी मारी। आर्म्ड के बरकत अली ने दूसरा और इंटलसेक्ट के पुरुषोत्तम कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स 400 मीटर महिला वर्ग में ट्रेनिंग जोन के रिगजिन डोलमा ने सबको मात दी। इसी जोन की स्टेंजिन लाजेस ने दूसरा और नीलम देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शाटपुट महिला वर्ग में आर्म्ड जोन की सीमा देवी ने सबको पछाड़ा। इसी जोन की जसविंदर कौर ने दूसरा और ट्रेनिंग जोन की स्टेंजिन लाजेस ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक 100 मीटर महिला वर्ग में ट्रेनिंग जोन की राकिया बेगम ने सबको पीछे छोड़ा। इसी जोन की प्रिया कुमारी ने दूसरा और तेसवांग डोलमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जेवलियन थ्रो महिला वर्ग में आर्म्ड की सीमा देवी पहले, ट्रेनिंग की स्टेंडिन लचुन दूसरे और इसी जोन की मारुप डोलमा ने तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर महिला वर्ग में ट्रेनिंग जोन की मारिया बानो ने सबको मात दी। इसी जोन की कन्या कुमारी ने दूसरा और तेसरिंग डोलमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर महिला वर्ग में ट्रेनिंग जोन की तेसरिंग स्पालडन ने बाजी मारी। इसी जोन की भारती देवी ने दूसरा और तेसरिंग दीक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में आर्म्ड जोन की जसविंदर कौर ने पहला, सीमा देवी ने दूसरा और ट्रेनिंग जोन की मारुप डोलमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed