{"_id":"5bbcdbdb867a55284d2ee66e","slug":"inter-frontier-sports-competition-started-by-bsf-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बीएसएफ की खेल प्रतियोगिता में लिया 900 खिलाड़ी ने हिस्सा, अंतर फ्रंटियर खेल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
J&K: बीएसएफ की खेल प्रतियोगिता में लिया 900 खिलाड़ी ने हिस्सा, अंतर फ्रंटियर खेल प्रतियोगिता शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
सीमा सुरक्षा बल की ओर से जम्मू फ्रंटियर पलौड़ा स्थित हरगोविंद भटनागर स्टेडियम में अंतर फ्रंटियर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को समाप्त होगी। इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न फ्रंटियरों से आए नौ सौ के करीब खिलाड़ी जूडो, जिमनास्टिक, वुशू और ताईक्वांडो में भाग लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न टीमों द्वारा मार्च पास्ट, शपथ समारोह के अलावा बीएसएफ स्कूल के छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वह खेल का बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इन खेलों में जीतने वाले राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के भागीदार बन सकते हैं।
जम्मू फ्रंटियर के आईजी बीएसएफ राम अवतार ने कहा कि खेल और अन्य प्रतिस्पर्धाएं सीमा सुरक्षा बल की रोजाना की प्रक्रियाएं हैं। युवा खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें अच्छे प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। ऐसी प्रतिस्पर्धाओं से बीएसएफ के खिलाड़ियों को अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का मौके मिलता है। इसके साथ ही इंटर फ्रंटियर जूडो, जिमनास्टिक, वूशु-ताईक्वांडो का शुभारंभ हो गया।