{"_id":"5bbf4c96bdec2250491666d2","slug":"inter-college-tournament-organised-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में टीटी के महिला वर्ग में पीजी विभाग, उधमपुर कालेज सेमीफाइनल में","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में टीटी के महिला वर्ग में पीजी विभाग, उधमपुर कालेज सेमीफाइनल में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Oct 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में वीरवार को अंतर कालेज टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में महिला व पुरुष वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें महिला वर्ग में पीजी विभाग, उधमपुर कालेज ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में जीसीईटी, एमबीएस, उधमपुर और पीजी विभाग की टीमें भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गईं।
महिला वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में उधमपुर के गवर्नमेंट कालेज फार वूमेन की टीम ने कड़े मुकाबले में एस्काम को 3-2 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पीजी विभाग की टीम ने जीडीसी उधमपुर को 3-0 से हरा सेमीफाइनल में पहुंचने में सफलता हासिल की।
पुरुष वर्ग में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीसीईटी की टीम ने जीएमसी जम्मू को 3-1 से हरा सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की। दूसरे मैच में एमबीएस कालेज की टीम ने कड़े मुकाबले में वाईईसीटी की टीम को 3-2 से हराया। तीसरे मुकाबले में जीडीसी उधमपुर की टीम ने एसपीएमआर कामर्स को कांटे के मुकाबले में 3-2 से हराया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच भी काफी रोमांचक रहा। इसमें पीजी विभाग की टीम ने जीडीसी उधमपुर को 3-2 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पाने में सफलता हासिल कर ली।