फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter College Table Tennis Tournament started in Solan

सोलन में इंटर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

Wed, 03 Oct 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 03 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Inter College Table Tennis Tournament started in Solan

डिग्री कॉलेज सोलन में बुधवार को प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रदेश की 23 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजक सचिव डॉ. लाल चंद शर्मा ने बताया कि पहला मैच महिला वर्ग में खेला गया। इसमें रामपुर कॉलेज ने संजौली को 3-0 से हराया।

विज्ञापन


सोलन ने रिकांगपियो को 3-2 से और शिलाई ने वेंकटेश्वर कॉलेज को 3-0 से हराया। पीजी सेंटर शिमला ने शिलाई को हराया। पुरुष वर्ग में बंजार ने आनी को 3-1 से और संजौली ने चंबा कॉलेज को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले वीरवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. एसके शर्मा मुख्यातिथि थे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलम कौशिक सहित अन्य खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कहा कि खेलकूद हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत व स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed