फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter College Men's Weightlifting Championship, Weightlifting

धर्मशाला कॉलेज ने 55 किग्रा भार वर्ग में जीता स्वर्ण पदक, 14 कॉलेज ले रहे हिस्सा

Wed, 04 Sep 2019 07:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Inter College Men's Weightlifting Championship, Weightlifting
- फोटो : अमर उजाला

इंटर कॉलेज पुरुष भारोत्तोलन चैंपियनशिप में डिग्री कॉलेज धर्मशाला को 55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, 61 में रजत और 67 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक मिला। दो दिवसीय इंटर कॉलेज पुरुष भारोत्तोलन चैंपियनशिप बुधवार को गौतम ग्रुप ऑफ कालेज हमीरपुर में शुरू हुई।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के प्रधानाचार्य डॉ. वी सागर शर्मा ने चैंपियनशिप का दीप जलाकर शुभारंभ किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीवी पठानिया, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विनय शर्मा, कॉलेज चेयरमैन जगदीश गौतम और एमडी डॉ. रजनीश गौतम समेत अन्य कोच तथा खिलाड़ी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 महाविद्यालयों के 85 से अधिक वेटलिफ्टर भाग ले रहे हैं। वीरवार को समापन पर राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार ऊना के प्राचार्य डॉ. राजेश यादव मुख्यातिथि होंगे। वह विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन 55 किलोग्राम भारवर्ग में धर्मशाला कॉलेज के आकाश को गोल्ड मेडल, नादौन कॉलेज के अमीश को सिल्वर और ज्वालाजी कॉलेज के बुद्धि सिंह को कांस्य पदक मिला।


61 किग्रा में इंदौरा कॉलेज के शेखर रेहान को गोल्ड, धर्मशाला के रजत शर्मा ने सिल्वर और ढलियारा के यशनव ने कांस्य पदक हासिल किया। 67 किग्रा में ज्वालाजी कॉलेज के तरुण कुमार ने स्वर्ण, चंबा के संतोष ने रजत और धर्मशाला कॉलेज के अक्षय कुमार ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed