{"_id":"5bc09074bdec2269b3458918","slug":"inter-college-kabaddi-tournament-organised-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में जीडीसी सांबा, हीरानगर, आरएस पुरा की जीत, जम्मू विश्वविद्यालय में चल रही है प्रतियोगिता","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कबड्डी में जीडीसी सांबा, हीरानगर, आरएस पुरा की जीत, जम्मू विश्वविद्यालय में चल रही है प्रतियोगिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में चल रही अंतर कॉलेज कबड्डी में वीरवार को कुल आठ मुकाबले खेले गए। इनमें गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज सांबा, हीरानगर, आरएस पुरा, रामबन, पीजी विभाग, गवर्नमेंट एमएएम कॉलेज, जीडीसी पुंछ और जीडीसी राजोरी की टीमें अपने मुकाबले जीत अगले दौर में आगे बढ़ गई।
पहले मुकाबले में जीडीसी सांबा की टीम ने जीडीसी पलौड़ा को छह अंकों के अंतर से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में जीडीसी हीरानगर ने जीडीसी खौड़ को मात देने में सफलता हासिल की। तीसरे मुकाबले में जीडीसी आरएस पुरा की टीम ने जीडीसी खिलोतरां को हराया।
अन्य मुकाबलों में जीडीसी रामबन ने जीडीसी कठुआ को हराने में कामयाबी हासिल की। पीजी विभाग की टीम जीडीसी भद्रवाह को हराया। गवर्नमेंट एमएएम कॉलेज की टीम ने त्रिकुटा डिग्री कॉलेज को 18 अंकों के अंतर से हरा दिया। जीडीसी पुंछ ने जीडीसी थन्नामंडी को तीस अंकों के अंतर से हरा दिया। दिन के आखिरी मुकाबले में जीडीसी राजोरी ने जीडीसी अखनूर को कड़े मुकाबले में केवल चार अंकों के अंतर से हरा अगले दौर में प्रवेश करने में सफलता हासिल की।