फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inter college handball championship started in solan himachal

अर्की में इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू, 200 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Wed, 19 Dec 2018 06:36 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 19 Dec 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
inter college handball championship started in solan himachal

राजकीय महाविद्यालय अर्की में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा मुख्यातिथि थीं। प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के महासचिव नंदकिशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजकुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 11 महाविद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। पहला मैच एमएलएसएम सुंदरनगर और ढलियारा कॉलेज के मध्य खेला गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय इंदौर और सरकाघाट के बीच खेला गया। इससे पूर्व मुख्यातिथि ने सर्वप्रथम बाहर से आए सभी खिलाड़ियों का कॉलेज में पहुंचने के लिए स्वागत किया। कहा कि सभी को खेल, खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक हिमाचल विवि डॉ प्रवेश शर्मा ने बताया कि इस महाविद्यालय में बहुत अच्छा खेल का मैदान है। सभी प्रतिभागी बहुत रुचि के साथ खेल रहे हैं। इस मौके पर आचार्य एवं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल रेफरी भूपेंद्र ठाकुर, निरीक्षक प्रदेश


विश्वविद्यालय डॉ प्रवेश शर्मा, एनआईएस हैंडबाल कोच सरिता शर्मा, राष्ट्रीय निरीक्षक रफीक अहमद, हरिओम, दिनेश, अर्की कॉलेज के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के साथ पीटीए प्रधान रोशन लाल वर्मा उपप्रधान महेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed