फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inter college football championship in kullu

फुटबॉल प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर ने सीमा कॉलेज को दी शिकस्त

Fri, 28 Sep 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 28 Sep 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
inter college football championship in kullu

अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बबेली (कुल्लू) के मैदान में शुरू हुई। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में प्रदेश के 32 कॉलेजों के 512 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष यशपाल महंत मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच जोगिंद्रनगर और सीमा कॉलेज के बीच हुआ। इसमें जोगिंद्रनगर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कुल्लू कॉलेज और यूआईआईटी शिमला के मध्य हुआ। इसमें कुल्लू ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। यशपाल महंत ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाने का बेहतर माध्यम है। खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। 
विज्ञापन


कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों के कोच और मैच अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले यह प्रतियोगिता ढालपुर मैदान में होनी थी, लेकिन लाहौल में फंसे लोगों के रेस्क्यू अभियान के चलते आईटीबीपी ग्राउंड का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रो. नारायण सिंह ठाकुर, हरि सिंह, डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. सुजाता, प्रो सोमकृष्ण शर्मा, प्रो सीमा शर्मा, डॉ. शैफाली, डॉ. अशोक कुमार, दिग्विजय सिंह, अतुल चौधरी, उपेंद्र ठाकुर, रोहित, कश्मीर सिंह, प्रो. नरेश कमल, डॉ. राकेश राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed