फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter college competition started in jammu university

J&K: धारधार गेंदबाजी से सियोड़ा कॉलेज की आठ विकेट से जीत

Mon, 15 Oct 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Oct 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
inter college competition started in jammu university
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर सोमवार को अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले मुकाबले में सियोड़ा डेंटल कॉलेज की टीम ने जीडीसी हीरानगर को आठ विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडीसी हीरानगर की टीम 15.5 ओवर में 81 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से केवल संदीप ही 14 रन के स्कोर तक पहुंच पाए।
विज्ञापन


सियोड़ा कॉलेज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के किसी बल्लेबाज को ज्यादा देर तक टिकने का मौका नहीं दिया। तजामुल ने और धनंजय ने तीन तीन विकेट हासिल किए जबकि मानिक शर्मा ने दो विकेट हासिल करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


जीत के लिए जरूरी 82 रन के लक्ष्य को सियोड़ा कॉलेज की टीम ने 12 ओवर में केवल दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। विजेता टीम की तरफ से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले धनंजय ने बल्लेबाजी में भी पांच चौकों के साथ 25 रन बनाए। मानिक शर्मा ने 22 रन का योगदान टीम की जीत में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed