{"_id":"5dc821238ebc3e5ae81ad712","slug":"inter-college-competition-dav-kangra-reached-final-by-defeating-pg-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज प्रतियोगिता: पीजी सेंटर को हराकर फाइनल में पहुंचा डीएवी कांगड़ा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता: पीजी सेंटर को हराकर फाइनल में पहुंचा डीएवी कांगड़ा
Sun, 10 Nov 2019 08:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 10 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी कांगड़ा ने पीजी सेंटर शिमला को आठ विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को सुंदरनगर कॉलेज के खेल मैदान में खेला गया। पीजी सेंटर शिमला की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। अंकुश वर्मा ने सात रन, अंकित ने दो, अभिषेक वर्मा ने 16 रन, हितेश ने 35 रन, नीरज ने दो, लक्षेंद्र ने पांच रन, राजेश ने दो पन बनाए।
विज्ञापन
डीएवी कांगड़ा की ओर से आर्यन शर्मा, साजन, विवेक और जतिन कालरा ने 1-1 विकेट और अपरवल यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में कांगड़ा की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए। जतिन कालरा ने नाबाद 33 रन, दिव्यांशु गिल ने दो रन, अमन ने 17 रन और अपरवल यादव ने नाबाद 30 रन बनाए। पीजी सेंटर शिमला की ओर से गेंदबाज अजय और मनोज ने 1-1 विकेट लिया। एचपीसीए अंपायर अनिल गुलेरिया ने बताया मैच के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।
विज्ञापन