{"_id":"5bb4b664867a557ff0707e58","slug":"inter-college-badminton-competition-statred-at-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, इन टीमों ने हासिल की जीत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, इन टीमों ने हासिल की जीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 03 Oct 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ टाउन हाल मंडी में पुलिस अधीक्षक गुरुदेव चंद शर्मा ने किया। मंडी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो अनिल ठाकुर ने बताया कि 3 से 6 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के 34 कॉलेजों से 222 बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें पुरुष वर्ग की 32 और महिला वर्ग की 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन पुरुष वर्ग में कोटशेरा कॉलेज शिमला ने मंडी को 3-1 से पराजित किया। ऊना ने क्यारटू कॉलेज को 3-0 से हराया। संजौली ने करसोग कॉलेज को 3-0 और सोलन ने चंबा को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
मीडिया समन्वयक एवं सहायक प्रो डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खेल अधिकारियों में डॉ. प्रवीण, डॉ. विनोद, लोकेश शर्मा, रवि राम, डॉ. सुनील सेन शामिल हैं। सेवानिवृत्त प्रो संतोष कपूर, प्रो डीपी पठानिया, प्रो रावत, पीटीए अध्यक्ष ललित पठानिया सहित खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन