फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indora became the overall champion in the Inter College Judo event

इंटर कॉलेज जूडो स्पर्धा में इंदौरा बना ओवरआल चैंपियन

Fri, 11 Oct 2019 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Indora became the overall champion in the Inter College Judo event
- फोटो : अमर उजाला

पीजी कॉलेज सीमा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज जूडो स्पर्धा में इंदौरा कॉलेज ओवरआल विजेता और राजकीय सोलन कॉलेज ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को स्पर्धा के समापन समारोह में डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित किए। स्पर्धा में 20 कॉलेजों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  

विज्ञापन


56 किग्रा भार वर्ग में विजय कुमार (कुल्लू कॉलेज) ने प्रथम, मोहित कुमार (ऊना कॉलेज) ने दूसरा स्थान हासिल किया। 60 किग्रा भार वर्ग में मुनीष (इंदौरा कॉलेज) विजेता तथा चिराग भंडारी( चौड़ा मैदान कॉलेज) उपविजेता बना। 66 किग्रा भार वर्ग में अमनजीत (ऊना कॉलेज) ने पहला तथा रिशू (इंदौरा कॉलेज) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


73 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक (इंदौरा कॉलेज) विजेता तथा पवन कुमार (पालमपुर कॉलेज) उपविजेता रहे। 81 किग्रा भार वर्ग में चेतन कपूर(सोलन कॉलेज) ने प्रथम तथा अनिल (इंदौरा कॉलेज) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।  90 किग्रा भार वर्ग में  अभिषेक(इंदौरा कॉलेज) ने प्रथम तथा दिवेक (संजौली कॉलेज) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 किग्रा भार वर्ग में जोबनदीप सिंह (इंदौरा कॉलेज) ने प्रथम तथा हरीश कुमार (चकमोह कॉलेज) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन स्पर्धा में जोबनदीप 
(इंदौरा कॉलेज) विजेता तथा चेतन (सोलन कॉलेज) उपविजेता रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बृजेश सिंह चौहान, प्रो. चंद्र सेन चौहान सहित कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed