फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indian Wrestling Association National Wrestling Competition Paddal Ground

हिमाचल के मंडी में जुटेंगे देश के नामी पहलवान, होगी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता

Thu, 20 Feb 2020 05:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Feb 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Wrestling Association National Wrestling Competition Paddal Ground
सांकेतिक तस्वीर

 भारतीय कुश्ती संघ रास्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा पड्डल मैदान में 4 से 6 मार्च तक करवाएगा। इसमें देश भर से करीब एक हजार नामी पहलवान भाग लेंगे। इस आयोजन में द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत विशेष आकर्षण होंगे। स्पर्धा में 200 से अधिक पहलवान दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। समापन पर खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान महिला-पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती, ग्रीको, रोमन स्टाइल तथा महिला कुश्ती के 30 भार वर्गों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। हिमाचल कुश्ती संघ ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कमर कस ली है।
विज्ञापन


प्रदेश कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। इसका समापन खेल मंत्री करेंगे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह, प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, परशुराम अवार्डी जगदीश कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और अनिल कुमार शर्मा, कोशाध्यक्ष पवन रावत ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रास्ट्रीय स्पर्धा में सांसद रामस्वरूप शर्मा, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, विधायक राकेश जंवाल, विधायक प्रकाश राणा सहित अन्य भी मौजूद रहेंगे। 


हिमाचल के लिए गौरव की बात : चंद्रमोहन
हिमाचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना हिमाचल के लिए गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता मंडी के पड्डल मैदान में 3 से 6 मार्च तक होगी। कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत और द ग्रेट खली को विशेष तौर पर बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed