{"_id":"5be4526ebdec22722526db80","slug":"igp-basant-rath-slams-virat-kohli-for-his-suggetion-to-fan-leave-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली ने जब फैन को दी देश छोड़ने की नसीहत, आईजीपी रथ बोले- 'अपनी देशभक्ति अपने पास रखो'","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कोहली ने जब फैन को दी देश छोड़ने की नसीहत, आईजीपी रथ बोले- 'अपनी देशभक्ति अपने पास रखो'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
virat kohli pc
भारतीय फैन को देश छोड़ने की राय देने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) ट्रैफिक बसंत रथ ने हमला बोला है। आईजीपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कड़े शब्दों में कोहली की आलोचना करते हुए लिखा, 'प्रिय विराट, मुझे जावेद मियांदाद काफी पसंद हैं। कृपया अपनी देशभक्ति और विज्ञापन कॉन्ट्रैक्ट अपने पास रखें।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक क्रिकेट फैन ने कोहली को टैग करते हुए लिखा था, 'मैं इन भारतीयों की तुलना में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को देखना पसंद करता हूं।' कोहली को लेकर इस खेल प्रेमी ने लिखा था, 'क्षमता से बढ़ाकर आंका गया बल्लेबाज (ओवर रेटेड बैट्समैन).... निजी तौर पर मुझे उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं दिखता।'
विज्ञापन
इस घटना के बाद कप्तान कोहली को फैन का यह तंज पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी आक्रामक शैली की बैटिंग के अंदाज में ही इसका जवाब दे डाला। कोहली ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मुझे नहीं लगा कि तुम्हें भारत में रहना चाहिए। जाइए और कहीं जाकर रहिए।'
विज्ञापन
कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया में आगे लिखा, 'आप इस देश में रह रहे हैं और दूसरे देशों को पसंद कर रहे हैं। मुझे इस पर कोई ऐतराज नहीं है कि तुम्हें मेरा खेल पसंद नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि तुम्हें इस देश में रहकर दूसरी चीजों को पसंद करना चाहिए। अपनी प्राथमिकताओं को सही करिए।'
कप्तान कोहली का सोशल मीडिया पर ऐसा रवैया देखने के बाद आलोचकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ज्यादातर लोगों की राय थीं कि विराट को इस क्रिकेटप्रेमी को इस अंदाज में जवाब नहीं देना चाहिए था। फैंस का कहना था कि कप्तान कोहली को किसी भी भारतीय को देश से बाहर भेजने या राय देने का कोई अधिकार नहीं है।
Dear Virat Kohli, I love Javed Miandad. You please keep your cricket patriotism to yourself. And to your advertisement contracts.
— Basant (@KangriCarrier) November 8, 2018