फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu team shimla won All India Women's Inter University Kabaddi championship

अखिल भारतीय अंतर विवि कबड्डी की सरताज बनीं हिमाचल की बेटियां

Sun, 25 Nov 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Nov 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
hpu team shimla won All India Women's Inter University Kabaddi championship

अखिल भारतीय महिला अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी हिमाचल की बेटियों ने अपने नाम कर ली है। एकतरफा रहे फाइनल में एचपीयू की टीम ने कुरुक्षेत्र विवि की टीम को 42-20 से हराया।

विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 26-15 से हराया और कांस्य पदक जीता। संजौली कॉलेज में खेले गए फाइनल मैच में एचपीयू की टीम पहले हाफ से हावी रही और लीड को अंत तक कायम रखा।
विज्ञापन

 

hpu team shimla won All India Women's Inter University Kabaddi championship

इस मौके पर उन्होंने सभी टीमों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यह पहला मौका है जब एचपीयू ने इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता, आयोजन सचिव डॉ. रमेश चौहान, ऑफिशियल कमेटी के चेयरमैन डॉ. गोपाल दास्टा, निदेशक हिमाचल प्रदेश खेल एवं युवा कार्यक्रम प्रो. सुरेंद्र शर्मा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। 

खेलो इंडिया अभियान में हिस्सा लेंगी चार जोन की 16 टीमें 

hpu team shimla won All India Women's Inter University Kabaddi championship

संजौली कॉलेज में महिला कबड्डी चैंपियनशिप में चार जोन से चुनकर आने के बाद भाग लेने वाली सभी 16 टीमें पहली बार फरवरी में होने वाली खेल इंडिया यूनिवर्सिटी अभियान की खेल स्पर्धाओं में खेलेंगीं। यह जानकारी निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने दी। 

 आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की बीते वर्ष आयोजित की गई महिला कबड्डी की चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता था। जबकि नार्थ जोन में एचपीयू की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। 

विज्ञापन

विजेता टीम में ये महिला खिलाड़ी रहीं शामिल 

hpu team shimla won All India Women's Inter University Kabaddi championship

विश्वविद्यालय की विजेता टीम में कैप्टन सारिका, पुष्पा, निधि, सुषमा, ज्योति, गोपी, प्रियंका, प्रीति, बंदना, भावना, पूजा, शिल्पा शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने कहा कि जीत पर खुशी है।

चैंपियनशिप में खेल कर उन्हें और जोश मिला है, और आगे बढ़कर देश की टीम से अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलनेे के लिए और उत्साह मिला है। टीम की हौसलाफजाई के लिए भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता और उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed