इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी के खिताब से एक कदम दूर मेजबान हिमाचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में विवि का मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम से होगा। शुक्रवार को सेमीफाइनल में प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने मुंबई यूनिवर्सिटी की टीम को 39-12 से हराया।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कुरुक्षेत्र ने 36 और पटियाला यूनिवर्सिटी ने 34 अंक हासिल किए। इससे पूर्व हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एचपीयू ने मैंगलौर यूनिवर्सिटी को 34-10 के स्कोर से पराजित किया।
इन टीमों के बीच भी हुए रोचक मुकाबले
दूसरे मैच में पटियाला यूनिवर्सिटी ने रोहतक यूनिवर्सिटी की टीम को 23-22 के स्कोर से मात दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सावित्री बाई फूले पुणे युनिवर्सिटी की टीम को 32-16 के स्कोर से हराया।
चौथे और अंतिम क्वाटर फाइनल में मुंबई यूनिवर्सिटी ने काशी विश्वविद्यालय वाराणसी को 24-22 के स्कोर से हराया। आल इंडिया यूनिवर्सिटी की ओर से आए ऑब्जर्वर डॉ. सुशील राजपूत और आयोजन सचिव डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि फाइनल मुकाबले में एचपीयू और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला होगा।
तीसरे स्थान के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला होगा। तीसरे दिन एचपीयू के सेवानिवृत्त शिक्षक वाईपी शर्मा मुख्य अतिथि रहे। अंतिम दिन विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।