फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Himanshu selected in national level archery competition

हिमांशु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगाएगा निशाना, यूपी टीम में कानपुर के इकलौते खिलाड़ी का हुआ चयन

Sat, 24 Aug 2019 03:45 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Himanshu selected in national level archery competition
हिमांशु सिंह - फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 24 से 28 सितंबर के बीच होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के हिमांशु सिंह निशाना साधेंगे। वह यूपी टीम में अंडर-9 वर्ग में चयनित होने वाले कानपुर के इकलौते खिलाड़ी हैं। आठ साल के हिमांशु इंडियन राउंड की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। बुलंदशहर में 19 अगस्त को संपन्न हुई राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने पर हिमांशु का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया।
विज्ञापन


अर्मापुर स्टेट निवासी आर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत धीरेंद्र सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह पनकी स्थित श्रीराम एजुकेशन सेंटर में कक्षा चार के छात्र हैं। बुलंदशहर में हुई प्रतियोगिता में 10 मीटर, 15 मीटर व संयुक्त टीम में धनुष से निशाना लगाकर हिमांशु ने तीन स्वर्ण जीते थे।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों के करीब 120 खिलाड़ियों के बीच हिमांशु ने अपना स्थान पक्का किया। हिमांशु ने बताया कि घर के पास ही बने एसएएफ ग्राउंड पर तीरंदाजी सिखाई जाती है। अप्रैल 2017 में उन्होंने प्र्रशिक्षक अभिषेक कुमार की देखरेख में तीरंदाजी सीखना शुरू किया। जनवरी 2019 में ग्रीनपार्क में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इंडियन राउंड में स्वर्ण पदक जीता। अब हिमांशु विजयवाड़ा में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमांशु के परिजनों ने बेटे की सफलता का श्रेय प्रशिक्षक को दिया।

ये हैं उपलब्धियां
- जनवरी 2019 ग्रीनपार्क में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- अगस्त 2019 एसएएफ ग्राउंड पर जिला स्तरीय ट्रायल में स्वर्ण पदक जीता।
- अगस्त 2019 बुलंदशहर में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed