{"_id":"5d5cfd5f8ebc3e6c7311ec3f","slug":"himachali-cricketer-prashant-chopra-will-play-from-india-team-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की ए टीम से खेलेंगे हिमाचल के क्रिकेटर प्रशांत चोपड़ा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
भारत की ए टीम से खेलेंगे हिमाचल के क्रिकेटर प्रशांत चोपड़ा
Wed, 21 Aug 2019 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के क्रिकेटर प्रशांत चोपड़ा भारत की ए टीम से खेलेंगे। सितंबर में तिरुवन्तपुरम में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच होने वाली पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए प्रशांत चोपड़ा का चयन दो मैचों के लिए हुआ है। प्रशांत चोपड़ा भारत ए से चौथा और पांचवां मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
सीरीज का चौथा मैच चार और पांचवां मैच छह सितंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के एक दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
इसमें चौथे और पांचवें मैच में एचपीसीए के प्रशांत चोपड़ा का नाम भी शामिल है। इससे पहले प्रशांत अंडर-19 भारतीय टीम, इंडिया-बी, नोर्थ जोन, रेस्ट ऑफ इंडिया, इंडिया ग्रीन और इंडिय रेड के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशांत चोपड़ा रणजी में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम से आईपीएल में खेलते हैं। प्रशांत 26 साल के हैं। इससे पहले वह 2012 में आईसीसी के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सदस्य रह चुके हैं। अक्तूबर 2017 में पंजाब के साथ खेले गए रणजी मैच में 271 रन पर नाबाद भी रहे। एक मैच में वह 338 रन बनाकर हिमाचल के पहले तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने।