{"_id":"5d3843328ebc3e6cb5684663","slug":"himachal-won-seven-gold-medal-in-kickboxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल ने किक बॉक्सिंग में जीते सात स्वर्ण पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल ने किक बॉक्सिंग में जीते सात स्वर्ण पदक
Wed, 24 Jul 2019 05:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की महाऋषि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें हिमाचल के 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में देश के 29 राज्य की टीमों ने भाग लिया। हिमाचल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
पर्व पठानिया कुल्लू ने 51 किलो वर्ग में गोल्ड, साहिल राणा ने 63 किलो वर्ग में गोल्ड, संदीप शर्मा ने 57 किलो वर्ग में रजत, संदीप चौधरी ने 74 लो किक वर्ग में गोल्ड, सुमित ने प्वाइंट फाइट में गोल्ड, महिला वर्ग में दीक्षिता चौहान, प्रियंका और शैलजा ने गोल्ड, पूजा कौशल ने सिल्वर, मीनाक्षी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
प्रदेश के टेक्निकल चेयरमैन और अंतरराष्ट्रीय रेफरी रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल टीम की अगुवाई अंतरराष्ट्रीय रेफरी, उपप्रधान किक बॉक्सिंग हिमाचल विरेंद्र जागीठता, संयोजक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने की। प्रदेश के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किक बॉक्सिंग के महासचिव हंसराज शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में युवा पीढ़ी काफी अधिक रुचि ले रही है।
विज्ञापन