{"_id":"5c77cfb0bdec22739f7584cd","slug":"himachal-women-s-kabaddi-team-reached-in-quarter-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचल की महिला कबड्डी टीम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचल की महिला कबड्डी टीम
Fri, 01 Mar 2019 01:44 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
पहली बार पुलिस नेशनल मीट में उतरी सूबे की महिला टीम ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी की अगुवाई वाली टीम ने पहले मैच में आंध्रप्रदेश पुलिस की टीम को एकतरफा पराजित किया।
विज्ञापन
पूर मैच में आंध्र की टीम पर हिमाचल की बेटियां हावी रहीं। हिमाचल ने मैच 48-13 अंक से जीता। दूसरे मुकाबले में गोवा को भी हिमाचल ने आसानी से हराया। गोवा को हिमाचल की टीम ने 36 अंकों के बड़े अंतराल से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अब हिमाचल की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला दो मार्च को एसएसबी के साथ होगा। हिमाचल पुलिस की महिला टीम में प्रियंका नेगी के अलावा सिंपली चौहान, प्रिया, रोहिनी ठाकुर, रिचा शर्मा, मंजू ठाकुर, पूजा वर्मा, मधु, चेतना, पल्लवी, अंजली राणा और नैंसी शामिल हैं।
विज्ञापन