फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Vikas Thakur wins silver medal in weightlifting

भारोत्तोलन में हिमाचल के विकास ठाकुर ने जीता रजत पदक

Sat, 13 Jul 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Himachal Vikas Thakur wins silver medal in weightlifting
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने समोआ-2019 पैसिफिक में 96 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। 12 जुलाई को शाम ढाई बजे उनका मैच हुआ। उम्मीद के मुताबिक उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। विकास ने समोआ-2019 पैसिफिक गेम्स में कुल 338 किलोग्राम भार उठाया। इसमें स्नैच में 153 और क्लीन व जर्क में 185 किलोग्राम भार उठाया। हमीरपुर जिले की टौणी देवी तहसील के पटनौण निवासी विकास ठाकुर लुधियाना में पिता के साथ रहते हैं। बचपन से ही उन्हें वेटलिफ्टिंग का शौक रहा है। आज वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टरों में शुमार हैं। 

विज्ञापन


दुनिया की नजरों में वह 2014 में आए, जब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। इसके बाद 2018 में भी देश को कांस्य पदक दिलाने में सफल रहे। विकास छह बार नेशनल चैंपियन और रिकार्ड होल्डर रहे हैं। 2013 में उन्होंने सिल्वर, 2015 में गोल्ड, 2017 में कांस्य तथा 2018 में भी देश को कांस्य दिलाया था। इस बार रजत पदक दिलाने में सफल रहे हैं। विकास इस बार 96 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। विकास के पिता बृज लाल ठाकुर और माता आशा ठाकुर बेटे की एक बार फिर कामयाबी पर काफी उत्साहित हैं और उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन


विकास ठाकुर ने हर प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर देश के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। पिता बृज ठाकुर ने बताया कि अब विकास ठाकुर का अगला इवेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप होगा। इसमें वह 19 से 25 सितंबर को थाइलैंड में भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, टौणी देवी से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, पटनौण पंचायत के प्रधान राजीव ठाकुर, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार व बीडीसी प्रोमिला ने भी विकास ठाकुर को रजत पदक लाने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed