जीत का छक्का लगाकर सुपर लीग में पहुंचीं हिमाचल की बेटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में महिला अंडर-19 टी-20 क्रिकेट ग्रुप-सी के मुकाबलों में हिमाचल की टीम ने लगातार छठी जीत दर्ज की है। हिमाचल ने हरियाणा को तीन रन से हराकर मैच में जीत दर्ज की।
वहीं दूसरे मैच में गोवा ने नगालैंड को नौ विकेट से हराया। इसी के साथ हिमाचल की महिला टीम ने सुपर लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हिमाचल और हरियाणा के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
हिमाचल की टीम 18.3 ओवर में 70 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें पूजा नेगी 20, चित्रा सिंह जंबाल एक, सोनल ठाकुर 20, नेहा नौ, नैंसी शर्मा पांच रन बनाए। नताशा दो 2 रन पर नाबाद रहीं।
ग्रुप-सी में हिमाचल बना नंबर वन
हरियाणा की ओर से डीपी शर्मा और सुमन ने तीन-तीन विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम 19.5 ओवर में 67 रन पर आल आउट हो गई। इसमें जिज्ञाशा ने 17, तनु जोशी पांच, सुमन हिंगरा 11, एनबी जंगरा तीन, जबकि भारती कश्यप ने नाबाद चार रन बनाए।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर मात्र 51 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम ने मात्र 7.1 ओवर में 53 रन बना लिए। टीम की ओर से तेजश्वनी ने 16, पूर्वजा ने नाबाद 30 और सिंधिया ने नाबाद चार रन बनाए।
महिला अंडर-19 टी-20 ग्रुप सी के मुकाबलों में मेजबान हिमाचल नंबर वन बना है। हिमाचल ने लगातार छह मैच जीतकर 20 अंक हासिल किए हैं, जबकि 16 अंकों के साथ केरल दूसरे और 12 अंकों के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर है।