फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal team selected for under 14 kabaddi tournament

अंडर-14 कबड्डी टूर्नामेंट के लिए चुनी हिमाचल टीम

Wed, 06 Feb 2019 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Feb 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
himachal team selected for under 14 kabaddi tournament

बिहार के पटना में होने वाले अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए प्रदेश के लड़कों की टीम का चयन कर लिया गया है। 12 सदस्यीय टीम में सर्वाधिक सोलन जिले के चार खिलाड़ी शामिल हैं। मंडी और सिरमौर के दो-दो, शिमला, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर का एक-एक खिलाड़ी का चयन टीम में हुआ है। टूर्नामेंट बिहार के पटना में 22 से 24 फरवरी तक होगा। इससे पूर्व चयनित खिलाड़ियों का 11 से 18 फरवरी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल बिलासपुर में प्रशिक्षण कैंप होगा। 

विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों में सोलन से सीपीएसएस पटेर मियानी (नालागढ़) के अनिल और अजय, रावमापा नालागढ़ के दिनेश शुक्ला, एपीएस झारीवाला के यश चौहान, मंडी जिला से रावमापा जाहल से महेंद्र सिंह, रावमापा मझवार से हिमांशु मेहता, सिरमौर जिला से रावमापा झकांडो से मनोज और रावमापा राजगढ़ से पारस पुंडीर, शिमला जिला से एमपीएस मशोबरा से यश कुमार, ऊना जिला से रावमापा दुलेहड़ वउश मिश्रा, हमीरपुर से रावमापा सेरा के विशाल और बिलासपुर के रावमापा नम्होल से हिमांशु का नाम टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed