{"_id":"5c0d1495bdec2241c7692d5b","slug":"himachal-team-left-for-kanpur-for-north-zone-inter-university-volleyball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर विवि वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम कानपुर रवाना","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर विवि वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम कानपुर रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 09 Dec 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ जोन इंटर विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 12 खिलाड़ी रविवार को कानपुर रवाना हुए। तीन दिसंबर से ये खिलाड़ी दत्तनगर स्कूल के खेल मैदान में पसीना बहा रहे थे। दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब और चैंटा फिटनेस सेंटर के कोच ने खिलाड़ियों को वॉलीबाल खेल की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन
प्रदेश के 60 कॉलेजों के 720 खिलाड़ियों में से कुल 12 का चयन किया गया है। तीन से 9 दिसंबर तक पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जागीर सिंह, कोच अंकुश चौहान और विनोज नेगी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी कानपुर के छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में 10 से 14 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वॉलीबाल फेडरेशन के सचिव जागीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में बिलासपुर
विज्ञापन
कॉलेज से 4, संजौली से 2, सुंदरनगर 2, कोटशेरा कॉलेज से एक, भटोली (ऊना) से 1, सोलन से एक और सावड़ा (सरस्वती नगर) से एक खिलाड़ी शामिल हैं। दल टीम मैनेजर तेंजिंन नेगी की अगुवाई में कानपुर गया है।
दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष यशविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कोचिंग कैंप का खर्च क्लब की ओर से किया गया है। इसमें मिलाप ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप ठाकुर और चैंटा फिटनेस सेंटर चेयरमैन सुंदर
कपूर का विशेष योगदान रहा है। विकास कंवर, सुंदर कपूर, बाबूराम, राकेश कपूर, सुरेश चौहान, यशपाल, दिनेश, महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, यशपाल सिंघा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।