{"_id":"5c0d33d2bdec22419c5f18d7","slug":"himachal-team-in-strong-position-under-group-c-match-of-ck-nayudu-trophy-at-dharamshala-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू ट्रॉफी में दो शतकीय पारियों से हिमाचल मजबूत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सीके नायडू ट्रॉफी में दो शतकीय पारियों से हिमाचल मजबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सीके नायडू ट्रॉफी के अंडर-23 ग्रुप-सी के मैच में आरआई ठाकुर और एनए शर्मा की शतकीय पारी से मेजबान हिमाचल मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हिमाचल टीम ने 102 ओवर में छह विकेट गंवाकर 531 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 329 रनों की लीड मिल चुकी है, जबकि मैच के तीसरे दिन खेल की शुरुआत एनए शर्मा 164 और एएस जंवाल 53 रन से आगे करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले पहले दिन जम्मू-कश्मीर की टीम 212 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। रविवार को दूसरे दिन की शुरुआत 66 रनों से आगे शुरू की। मैच समाप्त होने तक टीम ने 102 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 531 रन बनाए।
विज्ञापन
इसमें आरआई ठाकुर ने 187 गेंदों में 21 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 177 रन की पारी खेली। एनए शर्मा 201 गेंदों में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 163, जबकि एएस जंवाल 53 रन पर खेल रहे हैं। इसके अलावा एसजी अरोड़ा 31, डीबी रंगी 4, एए वालिया 17 और एमए शर्मा 65 ने रन बनाए।