फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal team got 296 runs lead on Ranji Trophy cricket match

रणजी ट्रॉफी: हिमाचल टीम को 296 रन की महत्वपूर्ण बढ़त

Wed, 09 Jan 2019 08:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 09 Jan 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal team got 296 runs lead on Ranji Trophy cricket match

अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे केरल और हिमाचल के मध्य रणजी मुकाबले के तीसरे दिन बुधवार को केरल ने पहली पारी में 286 रन तथा हिमाचल ने दूसरी पारी में 285 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर हिमाचल को 296 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।

विज्ञापन


बुधवार को केरल ने पहली पारी में 219 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 87 ओवर में 286 रन बनाकर आउट हो गई। राहुल ने सर्वाधिक 127 रन बनाए। संजू सैमसन 50, मोहम्मद अजहरुद्दीन 40, सिजोमन जोसेफ 16 और बासिल थंपी ने 14 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


मेजबान हिमाचल से अर्पित गुलेरिया ने 5 विकेट हासिल किए। ऋषि धवन ने 3 विकेट चटकाए। पीपी जसवाल और एमजे डागर को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में हिमाचल टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 52.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ऋषि धवन ने 96 गेंदों में सर्वाधिक 85 रन बनाए। एके कलसी ने 64, पीएस चोपड़ा ने 41, एआर कुमार और एके बैंस ने 21-21 रन बनाए। एनआर गंगटा 14, एमजे डागर ने 13 रन का योगदान दिया। केरल से सिजोमन जोसेफ ने 4 विकेट प्राप्त किए। बासिल थंपी ने दो, जबकि वारियर तथा विनूप ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed