{"_id":"5c59a320bdec2273a83b9f3d","slug":"himachal-s-versha-won-gold-and-sandhaya-won-silver-in-freestyle-cross-skiing-boarding-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की वर्षा को स्वर्ण, संध्या ने जीता रजत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल की वर्षा को स्वर्ण, संध्या ने जीता रजत
Tue, 05 Feb 2019 08:22 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
सोलंगनाला में चल रही फ्री स्टाइल और क्रॉस स्कीइंग बोर्डिंग प्रतियोगिता में हिमाचल की वर्षा ने गोल्ड मेडल जीता है। पांचवें दिन हुई प्रतियोगिता में एक बार फिर से पुरुषों में सेना और महिला वर्ग में हिमाचल की लड़कियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन
महिला फ्री स्टाइल स्कीइंग प्रतियोगिता में मनाली की वर्षा देवी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। संध्या ने सिल्वर और सेना की अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष फ्री स्टाइल स्कीइंग प्रतियोगिता में सेना के सन्नी कुमार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के विलाल अहमद ने सिल्वर और उत्तराखंड के जय सिंह को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। स्नो बोर्ड क्रॉस में सेना के अवतार सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
प्रदेश विंटर गेम्स ऐसोसिएशन मनाली के रिंकू ने दूसरा और सेना के ही बहादुर क्षेत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का बुधवार को समापन होगा। अंतिम दिन विजेताओं को रोहतांग टनल प्रोजेक्ट के कमांडर ब्रिगेडियर एनएम चंद्रा की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।