फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's gunjan will participate in international level event of Chess

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी हिमाचल की गुंजन

Thu, 10 Jan 2019 05:59 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 10 Jan 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal's gunjan will participate in  international level event of  Chess

शतरंज में हिमाचल की अंडर-14 टीम में नंबर वन खिलाड़ी गुंजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दस्तक देने को तैयार हैं। बल्ह घाटी के रत्ती की निवासी इस खिलाड़ी ने अब शतरंज के गुर हैदराबाद में सीखने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


उनके पिता भूपेंद्र कुमार माहूनाग स्कूल में अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लॉर्ड बुद्धा स्कूल निहारी में पढ़ रही हैं। 13 नवंबर, 2018 को प्रदेश की अंडर-14 शतरंज चैंपियनशिप में गुंजन ने अपना लोहा मनवाया तथा नंबर वन पर रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर दादर नगर हवेली मुंबई में हुई चैंपियनशिप में वह देश में 18 स्थान पर रही हैं। बेटी को शतरंज में सरताज बनाने के लिए अब पिता ने उन्हें शतरंज की कोचिंग के लिए हैदराबाद में भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंजन ने बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। वे पढ़ाई में भी विशेष रुचि रखती हैं। एचएएस अधिकारी बनकर हिमाचल में योगदान देना चाहती हैं।


जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अंजना रावत, विद्युत बोर्ड की चेयरमैन प्रियंका शर्मा और नेरचौक नगर परिषद अध्यक्षा लता कुमारी ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed