{"_id":"5c07c66ebdec2241595baa2a","slug":"himachal-s-gaurav-thakur-won-gold-medal-in-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों में हिमाचल के गौरव ठाकुर ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
एशियाई खेलों में हिमाचल के गौरव ठाकुर ने जीता गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के 12वीं के छात्र गौरव ठाकुर ने श्रीलंका में आयोजित एशियाई अंडर-19 खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। यह मेडल उन्होंने पांच हजार मीटर दौड़ में हासिल किया है।
विज्ञापन
स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से इन खेलों का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में अन्य देशों के 13 प्रतिभागी भी शामिल थे। गौरव ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
मुख्याध्यापक अमित कुमार ने बताया कि इन खेलों में थाइलैंड, मलयेशिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। गौरव की इस उपलब्धि से सभी खुश है।
विज्ञापन
घुमारवीं के तरोतड़ा निवासी गौरव के पिता बलवीर सिंह चालक हैं, जबकि माता संतोष देवी गृहिणी हैं। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कोच को दिया है।