{"_id":"5c334fc8bdec2256c50f4d26","slug":"himachal-s-four-player-in-the-semifinal-of-the-national-boxing-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में हिमाचल के चार मेडल पक्के","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में हिमाचल के चार मेडल पक्के
Mon, 07 Jan 2019 06:41 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 07 Jan 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही स्कूल नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के चार खिलाड़ियों ने मेडल पक्के कर लिए हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में दीपिका ने 57 किलो भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराकर सेमिफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में सुनीता रोका ने 54 किलो भार वर्ग में पंजाब की खिलाड़ी को चार-एक से मात दी। इरिका शेखर ने 64 किलो भारवर्ग में दिल्ली के बॉक्सर को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इसी तरह आशीष ने क्वार्टर फाइनल मैच में 54 किलो भारवर्ग में प्रतिद्वंद्वी को हराकर मेडल पक्का किया।
विज्ञापन
टीम के कोच नवीन राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि चार खिलाड़ियों ने पदक पक्के कर लिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी गोल्ड पर निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता नौ जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन