फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's daughters Runners up in handball championship

हिमाचल की बेटियां हैंडबाल में बनीं उपविजेता

Mon, 14 Jan 2019 02:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal's daughters Runners up in handball championship

महाराष्ट्र के सोलापुर-सिंहगड विश्वविद्यालय में हुई 47वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने प्रशंसकों को लोहड़ी का तोहफा दिया है। हिमाचल की महिला टीम ने दूसरी बार रजत पदक हासिल किया है।

विज्ञापन


प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि प्रदेश महिला टीम ने पूल का पहला मैच बिहार से 27-11 से जीता। दूसरा मैच गुजरात से एक तरफा मुकाबले में 10-2 से जीता। प्री- क्वार्टर फाइनल मैच ओडिशा के साथ खेला गया। हिमाचल ने ओडिशा को 18-4 से हराया। 
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी को हिमाचल ने 29-19 से हराया। सेमीफाइनल मैच में हिमाचल ने छत्तीसगढ़ को 21-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

हिमाचल महिला टीम का फाइनल मुकाबला रेलवे के साथ हुआ। फाइनल में टीम को 34-27 से हार का सामना करना पड़ा।हैंडबाल टीम ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्फबाल टीम के लिए 50 खिलाड़ियों का चयन

Himachal's daughters Runners up in handball championship

राष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन कप के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया गया। ट्रायल में नौ जिलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया। तीन दिवसीय 18वां राष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन कप ऊना जिले के इंदिरा खेल परिसर में 31 जनवरी से दो फरवरी तक होगा। 

संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने कहा कि ट्रायल में 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर 20 जनवरी से सरकाघाट में लगाया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश चयन कमेटी के अध्यक्ष सेस राम राठौर, जय चंद आजाद, राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, दत्त राम शर्मा, योगेश, शालू, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed