फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's daughters became runners up in inter university handball

अंतर विवि हैंडबाल में उपविजेता बनीं हिमाचल की बेटियां

Tue, 18 Feb 2020 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 12:25 PM IST
सार

तमिलनाडु की पेरियार यूनिवर्सिटी सेलम में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रदेश विश्वविद्यालय की महिला टीम ने लगातार दूसरी साल रजत पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन
Himachal's daughters became runners up in inter university handball
विश्वविद्यालय की महिला हैंडबाल टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु की पेरियार यूनिवर्सिटी सेलम में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रदेश विश्वविद्यालय की महिला टीम ने लगातार दूसरी साल रजत पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष में हिमाचल की टीम को दो अंकों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के प्रबंधक प्रो. प्रवेश शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में मैसूर यूनिवर्सिटी को 22-12, बनारस यूनिवर्सिटी को 8-0, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर को 38-26 से और सेमीफाइनल में कालीकट यूनिवर्सिटी केरल को 19-12 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। 

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर, घुमारवीं, गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर, राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा और एमएलएसएम सुंदरनगर की खिलाड़ी टीम में शामिल रहीं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, हर्षा ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, मिताली, ज्योति, शिवानी और बिपनप्रीत की बदौलत टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा और युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. एसके शर्मा ने टीम की जीत पर टीम की खिलाड़ियों को बधाई दी। विश्वविद्यालय वार्षिक खेल सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed