{"_id":"5c0a5c54bdec22415400824e","slug":"himachal-reached-in-quarter-final-of-all-india-bsnl-cricket-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड को हरा क्वार्टर फाइनल में हिमाचल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड को हरा क्वार्टर फाइनल में हिमाचल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वीं ऑल इंडिया बीएसएनएल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल ने झारखंड को 133 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम मेजबान ओडिशा के साथ भिड़ेगी।
विज्ञापन
हिमाचल और झारखंड के मध्य खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए।
विज्ञापन
इसमें सुंदरनगर के दिव्या प्रकाश ने अपनी टीम के लिए नाबाद 149 व नवीन हांडा ने 42 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 201 रन पहुंचाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम महज 68 रन बना कर ही ढेर हो गई और हिमाचल ने झारखंड पर 133 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन