{"_id":"5bd6f180bdec221e2f5b5c9e","slug":"himachal-pradehs-girl-team-win-national-fist-ball-championship-5th-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिस्टबॉल में हिमाचल की बेटियों का परचम, लगातार 5वीं बार बनीं चैंपियन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
फिस्टबॉल में हिमाचल की बेटियों का परचम, लगातार 5वीं बार बनीं चैंपियन
विपिन काला, अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
ठोडो मैदान में नेशनल अंडर-19 फिस्टबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियां पांचवीं बार चैंपियन बनी हैं। अंडर-19 गर्ल्स मुकाबले में हिमाचल की टीम ने तमिलनाडु को 11-3, 15-14 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। लड़कों के फाइनल में हरियाणा ने तेलंगाना को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इस मौके पर मौके पर रघुवीर चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि हरमीत पुन्नू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर नेशनल फिस्टबॉल एसोसिएशन के प्रधान धर्म सिंह धर्मा, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट पराग वानखेड़े, कोषाध्यक्ष प्रताप जस्टा, हिमाचल के प्रधान देवेंद्र जस्टा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। हरमीत पुन्नू, वेदांत, जगदीश चौहान, अशोक जस्टा, रेखा जस्टा, शीला जस्टा, रजनीश जस्टा, धर्मपाल जस्टा, डॉ. रणजीत वर्मा, दीपक ठाकुर, चंद्रदेव ठाकुर, राज कुमार, संजीव चौहान, गौरी शंकर ठाकुर राहुल, राजीव शर्मा, दीपक शर्मा इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन