स्पेशल ओलंपिक में छाए हिमाचल के खिलाड़ी, जीते कई पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबु धाबी में हुए स्पेशल ओलंपिक गेम्स में रावमापा डुमेहर (अर्की) में डीपीई राजकुमार पॉल ने बास्केटबाल टीम के साथ प्रशिक्षक के रूप में देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। राजकुमार ने हाल ही में बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रेड-ए में रेफरी परीक्षा पास की है। वे हिमाचल से ग्रेड-ए के रेफरी बन गए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल के चार प्रशिक्षकों ने देश की टीम का प्रतिनिधित्व विभिन्न खेलों में किया।
इनमें राजकुमार पॉल डुमेहर (सोलन) ने बास्केटबाल, शिमला से राजेंद्र नांटा ने साइक्लिंग, पॉवर लिफ्टिंग में रश्मि नाहन और बैडमिंटन में जमना मंडी ने बतौर प्रशिक्षक प्रतिनिधित्व किया। राजकुमार ने बताया कि प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। बास्केटबाल में चिराग व जतिन सूद ने रजत, वॉलीबाल में विनोद और अभिषेक ने रजत पदक, पॉवर लिफ्टिंग में पूजा ने तीन कांस्य पदक, एथलेटिक्स में निशा ने रजत तथा कांस्य पदक, साइक्लिंग में रघुनाथ ने स्वर्ण और शुभम ने स्वर्ण तथा कांस्य पदक जीता है।
वापस लौटने पर दिल्ली में हवाई अड्डे पर विजेता खिलाड़ियों सहित प्रशिक्षकों का भव्य स्वागत किया गया। स्पेशल ओलंपिक गेम्स में भारतीय दल ने 85 स्वर्ण, 154 रजत और 129 कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में आज तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्पेशल ओलंपिक हिमाचल की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा, क्षेत्रीय निदेशक परीक्षित मेहदुदिया, उपाध्यक्ष रशिमधर सूद ने बधाई दी है। राजकुमार पॉल का विद्यालय पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।