{"_id":"5df7b2718ebc3e880a638bc0","slug":"himachal-players-dominated-national-karate-competition-won-four-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में छाए हिमाचल के खिलाड़ी, चार पदक जीते","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में छाए हिमाचल के खिलाड़ी, चार पदक जीते
Mon, 16 Dec 2019 10:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
11वीं ऑल इंडिया धम्मिका काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ऊना के प्रखर खड़वाल और अभय सैनी ने रजत पदक हासिल किया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई प्रतियोगिता में प्रखर खड़वाल ने अंडर 13 वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तराखंड के प्रतियोगी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
फाइनल में उनका मुकाबला तेलंगाना के प्रतियोगी से हुआ, जिसमें प्रखर को 6-2 से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। वहीं 10 वर्ष की श्रेणी में अभय सैनी ने सेमीफाइनल में राजस्थान के प्रतिभागी को परास्त कर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
जहां उन्हें उड़ीसा के प्रतिभागी से 5-4 से शिकस्त मिली। 11 वर्ष वर्ग में शालीन भुंबला ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के प्रतिभागी को पराजित कर सेमी में प्रवेश किया लेकिन सेमीफाइनल में उत्तराखंड के प्रतियोगी से 4-0 से शिकस्त खानी पड़ी और कांस्य पदक लेकर संतुष्ट होना पड़ा।
विज्ञापन
अंशुल राजपूत ने भी कांस्य जीता। ये चारों चंदपुर के वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत भाटिया और स्कूल स्टाफ ने खिलाड़ियों और कोच गगनदीप सिंह को सम्मानित किया।