फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal kabaddi team will play in Pool G of 66th national kabaddi championship

पूल जी में खेलेगी हिमाचल की कबड्डी टीम

Mon, 28 Jan 2019 09:06 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 28 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal kabaddi team will play in Pool G of 66th national kabaddi championship

महाराष्ट्र के रायगढ़ रोहा में आयोजित की जा रही 66वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेेने के लिए प्रदेश की टीम पहुंच गई है। शेड्यूल के मुताबिक हिमाचल की टीम को पूल जी में रखा गया है। इसमें हिमाचल, रेलवे, उड़ीसा और गोवा की टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन


टीम को इसके लीग मुकाबलों में सभी के साथ खेलना होगा। इनमें बेहतरीन दो टीमें दूसरे 16 नॉक आउट मुकाबलों को खेलेंगी  टीम कोच के रूप में डा. गोपाल दास्टा और टीम मैनेजर के रूप में आनंद ठाकुर साथ गए हैं। रोहित राणा टीम कप्तान के रूप में इस चैंपियनशिप में खेलेंगे।
विज्ञापन


टीम सदस्यों में विनीत शर्मा, बलदेव सिंह, विशाल भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह, विशेष चंदेल, राम गोपाल, संदीप कुमार, अजितेश ठाकुर, रवि शर्मा, सुरेश और आशीष पुहाराटा टीम सदस्य के रूप में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 से 31 जनवरी तक चलने वाली इस राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हिमाचल की टीम ने बाकायदा लुहणू में 18 से 25 जनवरी तक कोचिंग कैंप लगाया गया था। इसमें खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाई गई हैं, वहीं अभ्यास करवाया गया है।


इस बार हालांकि टीम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अजय ठाकुर को प्रशिक्षण में व्यस्त होने के कारण पुलिस विभाग से अनुमति नहीं मिल पाई। बावजूद इसके  हिमाचल की टीम में शामिल अधिकतर प्रो कबड्डी के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी प्रदेश को आस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed