फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal gets seven gold medals in National Grappling Contest

राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल को सात स्वर्ण पदक

Tue, 04 Jun 2019 05:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal gets seven gold medals in National Grappling Contest
सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुई 12वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिमाचल की 22 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में सात गोल्ड, पांच सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीते। इसमें पुरुष के वरिष्ठ वर्ग के 66 किलो भार वर्ग में ऊना में जलग्रां टब्बा के गौरव, 92 किलो भार वर्ग में ऊना में बढेड़ा के लखविंदर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलो भार वर्ग में कांगड़ा के मतलाहड़ के अर्जुन नेगी ने स्वर्ण और नो गी में कांस्य पदक, 58 किलो भार वर्ग में कांगड़ा में चलवाड़ा गांव के अभिलाष कुमार ने नो गी और गी गी में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


सीनियर महिला वर्ग के 49 किलो भार वर्ग की नो गी में कांगड़ा के मैरा गांव की काजल देवी ने स्वर्ण और गी में रजत, 49 किलो भार वर्ग की नो गी में कांगड़ा के टीयुकर गांव की रीमा ने गी और नो गी प्रतियोगिता में कांस्य, यूथ वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में कांगड़ा के भनेई की प्रियंका ने नो गी में स्वर्ण और गी में रजत, 45 किलो भार वर्ग में कांगड़ा के हरसर गांव की दीक्षा ने गी में स्वर्ण और नो गी में रजत, 62 किलो भार वर्ग में कांगड़ा के हरसर गांव की नीफा बीबी ने नो गी में स्वर्ण और गी में रजत, 62 किलो भार वर्ग में कांगड़ा के जसूर की शिवानी शर्मा ने नो गी में रजत पदक जीता।
विज्ञापन


प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के महासचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की वर्ल्ड रेसलिंग कमेटी की आयोजित सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष मलकीयत सिंह, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, महासचिव अमित कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष राजिंदर सिंह, राष्ट्रीय कोच अविनाश कुमार, रतीक्ष चौधरी, अंकित पांबड़ा, राष्ट्रीय रेफरी रानी देवी और शबनम ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed