फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal did not send Under 17 team in Khelo India

खेलो इंडिया में हिमाचल ने नहीं भेजी अंडर-17 टीम, ये है बड़ी वजह

Wed, 15 Jan 2020 01:24 PM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal did not send Under 17 team in Khelo India
खेलो इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोत्साहन न मिलने से हिमाचल में खेल प्रतिभा आगे नहीं आ पा रही हैं। खेलो इंडिया में पिछले तीन साल से अंडर-17 वर्ग में कोई टीम भाग नहीं ले रही है। इस बार भी 10 जनवरी से असम के गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 वर्ग में हिमाचल की टीमों का पंजीकरण ही नहीं किया गया है। इस कारण हिमाचल अंडर-17 के प्रारूप में कोई चुनौती नहीं दे पा रहा है। ऐसा नहीं है कि हिमाचल में अंडर-17 वर्ग में कोई भी खिलाड़ी या टीम में प्रतिभा नहीं है, लेकिन खेल और शिक्षा विभाग के प्रारूप में ही अंडर-17 नहीं है।

विज्ञापन


इस कारण हिमाचल की अंडर-17 वर्ग की टीमों को खेलो इंडिया गेम्स में नहीं भेजा जा रहा है।  हिमाचल के स्कूलों में तीन वर्ग के प्रारूप में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग शामिल है। खेलो इंडिया में अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग के दो ही प्रारूप में टीम और व्यक्तिगत खेल के मुकाबले होते हैं। अगर शिक्षा और खेल विभाग अपने प्रारूप में बदला करता है, तो खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। 

विज्ञापन

पिछले साल भी आए थे सिर्फ छह मेडल

साल 2019 में खेलो इंडिया में हिमाचल को कबड्डी में स्वर्ण, बॉक्सिंग में एक स्वर्ण पदक, भारोत्तोलन में एक रजत पदक और जूडो में एक कांस्य पदक, दौड़ में एक कांस्य और फ्री स्टाल कुश्ती में भी एक कांस्य पद मिला था। 

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश क्रीड़ा संघ से इस मामले में जल्द बैठक की जाएगी, ताकि अगली वर्ष होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 वर्ग की टीमों को समय पर पंजीकरण किया जा सकें। 

खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल विभाग की ओर से जानबूझ कर खिलाड़ियों की प्रतिभा को नहीं दबाया जा रहा है। जल्द इस मामले में खेल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक कर बदलाव का प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed