{"_id":"5c3892bfbdec2273427444c8","slug":"himachal-defeated-odisha-in-ck-nayudu-cricket-tournament-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगी के शतक के बाद जम्वाल का जलवा, जीता हिमाचल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रंगी के शतक के बाद जम्वाल का जलवा, जीता हिमाचल
Fri, 11 Jan 2019 06:27 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 11 Jan 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
डीबी रंगी और एएस जम्वाल के दमदार खेल के दम पर हिमाचल ने ओडिशा को नौ विकेट से हरा दिया। सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल को दूसरी पारी में 81 रन का लक्ष्य मिला था। इसे टीम ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पहली पारी में सलामी बल्लेबाजी डीबी रंगी ने शतकीय पारी खेलते हुए 106 रन बनाए। इसके अलावा एएस जम्वाल ने नौ विकेट झटके। पहली पारी में पहले टॉस जीतकर हिमाचल ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
पहली पारी में ओडिशा की टीम मात्र 161 रन पर सिमट गई। हिमाचल ने पहली पारी में 324 रन बनाकर 163 रन की लीड ली। दूसरी पारी मेहमान टीम 243 रन बना सकी। दूसरी पारी में हिमाचल को 81 रन का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
हिमाचल ने तीसरे दिन निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर नौ विकेट से मैच जीत लिया। एएस जम्वाल ने पहली पारी छह और दूसरी पारी में तीन विकेट झटके। एए वालिया ने चार विकेट लिए।
दूसरी पारी में ओडिशा की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज कश्यम सागर बाल ने 63 और सौभाग्य रंजन मिश्रा ने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कार्तिक बैसवाल ने 46 रन टीम के स्कोर में जोड़े।