हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास: दूसरी बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। टीम ने लगातार दूसरी बार कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता है। महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ वाराणसी में खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल की टीम एमडीयू रोहतक को 34-29 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान निधि के नेतृत्व में टीम ने सभी छह मुकाबले जीते।
नॉर्थ जोन में प्रथम रहने के बाद 17 से 20 जनवरी तक वाराणसी में हुई इस चैंपियनशिप के सोमवार को खेले गए मुकाबले में एचपीयू की महिला टीम ने कड़े मुकाबले में खिताब जीता। कोच अशोक शर्मा और मैनेजर डॉ. गोपाल दास्टा ने बताया कि टीम की स्टार खिलाड़ियों पुष्पा, ज्योति और भावना के इंडिया कैंप में चले जाने के बावजूद जूनियर खिलाड़ियों ने पहले नॉर्थ जोन में और अब ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। सेमीफाइनल में एचपीयू की टीम ने मेजबान वाराणसी काशी विद्या पीठ की टीम को 24-18 से हराया था।
यह थी हिमाचल की टीम
कप्तान निधि (बिलासपुर), सुषमा (सिरमौर), साक्षी डोगरा (शिमला), साक्षी शर्मा (सिरमौर), साक्षी ठाकुर (मंडी), शिल्पा (मंडी), गोपी (सिरमौर), दीपिका (बिलासपुर), डिंपल गाजटा (शिमला), प्रफुल्ला (शिमला), उषा (ऊना) और महक (मंडी) टीम में शामिल रहीं।
फरवरी में पहली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लेगी एचपीयू टीम
टीम मैनेजर डॉ. गोपाल दास्टा ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की विजेता रही एचपीयू की कबड्डी महिला टीम 22 फरवरी से पहली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेगी। इस स्पर्धा में एमडीयू रोहतक, महात्मा गांधी विद्या पीठ वाराणसी, कुरूक्षेत्र विवि, कोलकाता, मुंबई यूनिवर्सिटी, मैंगलोर यूनिवर्सिअी, एचसीवाई दुर्ग छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा लेंगी।