{"_id":"5c1cc178bdec22571e0f891b","slug":"himachal-boxers-won-three-medals-in-junior-national-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में हिमाचल के मुक्केबाजों ने जीते तीन पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में हिमाचल के मुक्केबाजों ने जीते तीन पदक
Fri, 21 Dec 2018 04:03 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चार पदक हासिल किए हैं। एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सरों का चयन इंडिया कैंप और खेलो इंडिया के लिए हुआ है।
विज्ञापन
कुमारी स्नेहा ने 63 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। बैजनाथ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णानगर के अभिनव कटोच ने 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
साई हॉस्टल बिलासपुर के मुक्केबाज नवराज चौहान ने कांस्य पदक जीता। दीपिका ने 57 किलो भार वर्ग में कांस्य जीता। सभी खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप और खेलो इंडिया के लिए हुआ है। यह 12 जनवरी से 18 जनवरी तक पुणे, महाराष्ट्र में होगा।
विज्ञापन
कृष्णानगर स्कूल के डीपीई और कोच नवीन राणा ने बताया कि जूनियर नेशनल चैंपियनशिप पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 12 से 18 दिसंबर तक हुई। कृष्णानगर विद्यालय की प्रिंसिपल कमलेश डोगरा, अजय राणा, राजीव राजपूत, रमन, वीरेंद्र और स्कूल स्टाफ ने अभिनव कटोच को पदक लाने पर बधाई दी।